Showing posts with label अमेरिका का ओबामा दुनिया का मामा. Show all posts
Showing posts with label अमेरिका का ओबामा दुनिया का मामा. Show all posts

19.1.09

बराक ओबामा के नाम खुला ख़त

दुनिया के ताकत वर देश के प्रेजिडेंट होने पर बधाई हो आपको
आप सोच रहे होंगे ये कौन है जो आपको बधाई दे रहा है तो जनाब मैं एक इन्सान हूँ जो इसी दुनिया का निवासी है
आपका देश जो इस प्रथ्वी में ही स्थिथित है पर काम करता है ,सोचता है दुसरे ग्रह के बारे में,चाँद पे पानी कब मिलेगा ,मून में पेट्रोल है की नही ,शुक्र में जिन्दगी थी की नही इत्यादि .पैसा जो आपके देश के लोग कमाकर टैक्स अदा करते है वो आपका देश बन्दूक बम गोली में खर्चा करता है फ़िर उस गोली के दम पर आपका देश कमजोर देश पर हमला कर उस देश से और पैसा लाता है उससे आप लोग अतोम बम बनाते हैं फ़िर उसको किसी देश में गिरा कर वंहा के पुसतो को अभिशप्त कर दे तें हैं ,इस से ही आपकी भूक शांत नही होती तो आपका देश किसी कम्जूर देश को नेस्तनाबूत कर वंहा "शुशाशन "इस्थापित कर ता है ।
कैसे दूर कर पायेगे इस कमजोरी को आप ओबामा जी आप जानते है की आप जिस देश की बागडोर अपने हाथ में लेने जा रहे है वो देश दुनिया का शायद सबसे डरपोक देश है .केवल एक हमले ने आपलोगों के कस्बल निकल दिए
सोचये उनके बारे में जिनके ऊपर आपके देश ने बिना किसी बात के हमला किया ?
आपका देश दुनिया के उन देशों को पैसा देता है जो देश "आतंग्वादी"देश कहे जाने योग्य हैं उनका काम दुसरे देशों पर हमला करना है वंहा आतंग्वाद फैलाना है अस्तु उक्त प्रायोजित आतंग्वाद की जड़ आपका ही देश है क्या आप देख पाओगे ?
आपके अपने ही यंहा लाखो लोगो की नौकरी जा रही है नस्लवाद फैलता ही जा रहा है आपके ही पाले हुए लोग अब आपके लोगो को काटने आ रहे है जो कांटे आपके देश ने दूसरो के लिए बोए थे वो अब आपके देश में ही फैलते जा रहे है काटोगे या चुन पाओगे ?
प्रेजिडेंट ओबामा जी रूस से तो निबट लिए लेकिन रूस से कंही ज्यादा खतरा तो चीन से है सही बात तो ये है की आपका देश शुरू से चाहता रहा है की पाकिस्तान पर आपका कब्जा हो जाए जिस से आपका देश हिंदुस्तान ,चीन पुरे दक्षिण एशिया में अपना दबदबाबना सके ओबामा जी ऐसा जब तक नही हो सकता जब तक चीन आपके काबू में न आए क्या आप कर सकेंगे ?
आपके पहले तीन साल तो अपने देश की माली हालत को सुधरने में ही लग जायेंगे बाकि के साल आपको ये समझने में लग जायेगे की यह हुआ तो क्यूँ हुआ इसके साथ साथ इरान ,पाकिस्तान आदि देशों को भी निपटने का एजेंडा आपके लोगो ने आपको बताना है
क्या कहते हैं इस बतकही का ओबामा शाब